संभल, अप्रैल 1 -- शहर के विद्युत वितरण खंड में मंगलवार को स्मार्ट मीटर को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में अधीक्षण अभियंता नीरज गर्ग ने उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए स्मार्ट मीटर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर में रिचार्ज खत्म होने से तीन दिन पहले ही उपभोक्ता को मैसेज के माध्यम से सूचना मिल जाती है। यदि समय रहते रिचार्ज कर लिया जाए तो बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होती। रिचार्ज समाप्त होने पर लाइन स्वतः कट जाती है, इसलिए उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 65 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। यह मीटर प्रीपेड मोड पर कार्य करते हैं, जिसमें उपभोक्ता को पहले रिचार्ज करना होता है और बिल अलग से नहीं बनता। बताया कि स्मार...