मिर्जापुर, मई 12 -- जिगना,मिर्जापुर। क्षेत्र के गोगांव ग्राम में गंगा किनारे चल रहे कटान रोधी कार्य का काकार्यदाई संस्था सिचाई एवं जल संसाधन विभाग सोन संगठन (वाराणसी) के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया।

कार्य की प्रगति अधीक्षण अभियंता ने गंगा में बाढ़ के पहले 50 फीसदी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि गुणवत्ता मानकों की अनदेखी पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ त्वरित कार्यवाई की जाएगी। बरसात के मौसम में पश्चिम वाहिंनी गंगा की तेज धारा से मोड़ पर कटान के चलते तट पर स्थित झुग्गी झोपड़ियों के गंगा में समाहित होने का खतरा उत्पन्न हो गया था।

धनराशि स्वीकृति जन जागरण मंच के बैनर तले डेढ़ दशकों तक संघर्ष के परिणाम स्वरूप शासन स्तर से कटान रोधी कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत किया गया। बीते 11 अप्रैल को विधायक रिंक...