मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी के बीच जिले में लगातार मिल रही बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों पर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें मिल रही हैं। इसपर डीएम ने अधीक्षण अभियंता को बिजली आपूर्ति में सुधार करने का निर्देश दिया है। डीएम ने बताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर नियमित समीक्षा बैठकों में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं। हाल के दिनों में बढ़ी शिकायतों को देखते हुए अधीक्षण अभियंता को विशेष रूप से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और फॉल्ट के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- अधीक्षण अभियंता को बिजली आपूर्ति में सुधार का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...