जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पानी आ रहा है या नहीं का हिसाब एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक रखेंगे। अधीक्षक प्राचार्य द्वारा निर्देशित किया गया है कि रो अंकजाना सुबह और शाम मिलकर 10 टैंकर पानी आए उसकी गिनती भी करनी है। जानकारी हो कि पिछले दिनों पानी की कीमत हो गई थी जिसके बाद से 10 टैंकर पानी निगम द्वारा रोज भिजवाया जाना है। लेकिन कई दिन पानी का टैंकर कम जाने के कारण परेशानी बढ़ जा रही है। ऐसे में मरीजों को भी परेशानी हो रही है। अब अधीक्षक इन चीजों को ध्यान रखेंगे कि जब पानी की परेशानी होगी इसकी सूचना प्राचार्य के माध्यम से निगम को भेजी जाएगी ताकि पानी की कमी नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...