पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के अधीक्षक डा अजय कुमार ने गुरुवार को लैब तकनीशियन संजीव मिश्रा से स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र के अनुसार बुधवार की रात में संजीव मिश्रा ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। मोबाइल फोन भी बंद था जिससे मरीजों को परेशानियां हुई। एक मरीज के परिजन ने राज्य के सरकारी शिकायत पोर्टल 104 पर शिकायत भी की है। इसके आलोक में अस्पताल प्रबंधन को जांच का निर्देश मिला। परिजन ने विभाग को साक्ष्य भी पेश किया है। अधीक्षक ने 48 घंटे में स्पष्टीकरण का जवाब मांगा है। दूसरे तरफ संजीव मिश्रा ने बताया कि उनकी तबियत खराब है। खराब स्वास्थ्य के कारण वे ड्यूटी पर नहीं आ सके थे। उन्होंने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की पूर्व सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...