मऊ, जून 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रामबदन ने खैराबाद गाव में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जाए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। अधीक्षक ने बताया कि अभियान के पहले दिन विभिन्न बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत इस दौरान चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्...