बांदा, जुलाई 11 -- नरैनी। 11 से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे दस्तक अभियान के तहत शनिवार को सीएचसी में अधीक्षक डॉ. विकास यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान की सफलता की शपथ दिलाई। बीसीपीएम भीष्म नारायण गिरी ने बताया कि अभियान के दौरान आशा बहू घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता, साफ-सफाई, मच्छरों से सुरक्षा, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगी। स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- दस्तक अभियान शुरू, अब घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...