बगहा, मार्च 7 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों के इलाज और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों को आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड सहित अन्य विभागों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज की स्थिति की जानकारी भी ली। वही चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधीक्षक डॉ. अनिल ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले...