सहारनपुर, अगस्त 10 -- आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहांसू पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले मे सीएचसी अधीक्षक डॉ.अजीत राठी ने अपनी बेटी को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी का कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाई और ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यह वैक्सीन किशोरियों के लिए सुरक्षित है। सभी इसको जरूर लगवाएं। डॉ. अजीत राठी ने ग्रामीणों से अपील की है कि सभी अपनी 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी किशोरियों को यह वैक्सीन सरकारी चिकित्सालय में लगवा सकते हैं और सर्वाइकल कैंसर से अपनी किशोरियों को बचा सकते हैं। उन्होने कहा कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 1.2 से 1.3 लाख महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आ जाती हैं। जिनमें से लगभग 80 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। कैंसर की बीमारी होने के कारण इसका इलाज भी बहुत महंगा होता है। यही वैक्सीन अब ...