गंगापार, अप्रैल 17 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर में शुक्रवार को नए अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी कर्मचारियों ने स्वागत किया। पदभार संभालते ही डॉ. अनुराग तिवारी ने सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. दीपक तिवारी, डॉ. विजय प्रकाश त्यागी, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. राममूर्ति यादव, बीपीएम आशीष द्विवेदी, एसटीएस अंकित पांडेय, बी.के. सिंह, मनोज कुमार, शुभम पांडेय, चंद्र प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...