लखनऊ, अप्रैल 4 -- लखनऊ, संवाददाता। ज्येष्ठ (जेठ) माह पर इस बार आठ बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं। ज्येष्ठ माह 60 दिन यानी अधि मास के कारण अधिक बड़े मंगल में भक्त पवनसुत हनुमान जी की पूजा विधि विधान से करेंगे। बड़े मंगल पर विशाल भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा। एलपीजी किल्लत के चलते संभवत: इस बार भंडारों पर असर पड़ सकता है। कई जगह पर ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। इन दिनों अंजनी पुत्र बजरंगबली की पूजा अर्चना करना विशेष फलदायी माना जाता है।स्वास्तिक ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि काशी पंचांग अनुसार ज्येष्ठ माह दो मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगा। इस हिसाब से मई और जून माह में कुल आठ मंगलवार पड़ेंगे। यह आठ मंगलवार मई की पांच, 12, 19 व 26 तारीख और जून में दो, नौ, 16 व 23 तारीख को पड़ेंगे।आचार्य पं....