बोकारो, नवम्बर 21 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड की चांदो पंचायत के गर्री में गुरुवार को एक ग्रामसभा की गई। इसमें वनाधिकार कानून 2006 नियम 2008 संशोधन नियम 2012 के तहत अपने गांव की सीमा का संरक्षण एवं पुनर्जीवित प्रबंधन को लेकर अधिसूचना बोर्ड गाड़ा गया। सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुकदेव सोरेन, नायके हड़ाम सीताराम मुर्मू एवं श्यामलाल मुर्मू ने की। ग्राम सभा में शामिल हुए जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू ने कहा कि वन की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। किसी भी कीमत पर जंगलों की कटाई नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन प्रकृति के कारण ही बचा हुआ है। इसलिए वनों को बचाकर रखना है। इसपर किसी की नजर नहीं लगने देंगे। इसकी हिफाजत हर हाल में करना है। वन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार मरांडी, सचिव मदन कुमार मांझी, सिकंदर मुर्मू, श्रीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.