अधिष्ठाता छात्र कल्याण बने नोडल अधिकारी
जौनपुर, सितम्बर 24 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्र गतिविधियों एवं सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कुलपति की ओर से जारी आदेश के तहत अधिष्ठाता, छात्र कल्याण को विश्वविद्यालय की समस्त छात्र-स्तरीय गतिविधियों का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कुलपति की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छात्र कल्याण, छात्र विकास तथा सामाजिक सहभागिता से संबंधित गतिविधियों की एकीकृत योजना, प्रभावी एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिष्ठाता, छात्र कल्याण को तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार छात्र गतिविधियों के तहत खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक, सह-पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियां, छात्र क्लब, एनएसएस, एनसीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.