अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। कार्य समय से पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता एवं नगर निगम के सफाई इंचार्ज और इंस्पेक्टर को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीएम की चेतावनी,बैंकर्स आवेदन अनावश्यक लंबित न रखेंबैठक के दौरान निर्देश बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सचिव, अयोध्या विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि रामपथ निर्माण के समय जिन आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त अथवा तोड़ा गया था, उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने चौक क्षेत्र में पुरानी टंकी के पास तथा लायड गेट के निकट स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए नवीन सार्वजनिक शौचालयों का शीघ्र निर्माण कर...