महोबा, मई 3 -- महोबा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन तहसील सभागार में आयोजित हुआ। अधिवेशन में जिलाधिकारी ने लेखपालों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने का आश्वासन देते हुए लेखपालों से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने की अपील की। रविवार को मुख्यालय तहसील में आयोजित पंचम अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने हिस्सा लिया। पदाधिकारियों ने विभागीय कार्यो में होने वाली चुनौतियों और संसाधनों की कमी सहित अन्य समस्याओं को गिनाया। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लेखपाल मांगों को उठा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित संसाधनों के बीच काम करना मजबूरी बना हुआ है। काम के दौरान आए दिन ग्रामीण विवाद करते है। डीएम ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करा...