सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीवान नगर इकाई ने 67 वें प्रांत अधिवेशन के निमित्त पोस्टर का विमोचन किया। मौके पर अभाविप के नगर सह मंत्री राहुल कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार का 67 वां प्रांत अधिवेशन गोपालगंज में 3 से 5 जनवरी तक होगा। इसमें उत्तर बिहार से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला संगठन मंत्री अभिषेक झा ने बताया कि 67 वें प्रांत अधिवेशन विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्ययोजना व छात्र हितों से जुड़े विषयों पर होगा। कार्यक्रम में अमन कुमार, हर्ष राज, मुरारी कुमार, जया कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...