हरिद्वार, जून 11 -- नव भारतीय किसान संगठन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर में किसानों ने एमएसपी पर कानून बनाने ने की मांग की है। इसके साथ ही कृषि ऋण माफ करने और गन्ना भुगतान जल्द कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा है। गुरुवार को अधिवेशन के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने कहा कि सरकार एमएसपी पर कानून बनाए और किसानों की समस्याएं दूर करे। किसानों की आय कम होने के कारण ऋण चुकाना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए जबकि स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय चिंतन शिविर में किसानों की समस्याएं पर हुई चर्चा मजदूरों को मनरेगा में 200 दिन कार्य दिया जाए साथ ही 700 रुपए मजदूरी निश्चित हो। नकली खाद, बीज बनाने वालो पर सख...