गंगापार, फरवरी 11 -- मांडा खास अपने घर से तहसील को जा रहे बार एसोसिएशन मेजा के मंत्री अतुल वैभव द्विवेदी व उनके साथी अधिवक्ता राकेश द्विवेदी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। सड़क दुर्घटना में शामिल रही सीमेंट लदा ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही उनके अधिवक्ता साथियों को हुई मांडा अस्पताल में भीड़ जुट गई। अधिवक्ता अतुल वैभव द्विवेदी निवासी भरारी रोज की तरह अपने साथी राकेश द्विवेदी के साथ मेजा तहसील जा रहे थे, बाइक से रहे दोनों अधिवक्ता जैसे ही सुरवा दलापुर गांव के सामने पहुंचे सामने से आ रही सीमेंट लदा ट्रक के उपर रखी तिरपाल दोनों के ऊपर उड़कर पहुंच गई, इसी तिरपाल में लिपटकर दोनों लगभग 50 मीटर घिसटते गए। घटना देख आसपास के लोगों ने शोरगुल किया तो ट्रक चालक ने वाहन रोक दिया। सूचना पर अधिवक्ता के परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्...