मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अधिवक्ता हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे हत्यारोपी इंद्रासन बिंद को पुलिस ने सोमवार की सुबह चंद्रदीपा के पास मुठभेड़ में धर दबोचा। उसके दोनों पैर में गोली लगी। पुलिस ने जख्मी हत्यारोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह 25 हजार रूपये का इनामी है। वहीं पुलिस मुख्य हत्यारोपी राजेंद्र सोनकर को घटना के 15 घंटे के अंदर ही शनिवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश भाग निकले थे। हत्या का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस नामजद हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और 15 घंटे के अंदर ही देर रात मुख्...