रामपुर, जुलाई 7 -- रामपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता फारूख खां की हत्या के मामले में सोमवार को सुनवाई टल गई। इस केस में अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख मुकर्रर की गई है। मालूम हो कि फरवरी माह में जिला पंचायत में दिन दहाड़े अधिवक्ता फारूख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर 13 फरवरी को जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना करते हुए वादिनी मुकदमा सहित 50 लोगों को गवाह बनाते हुए आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। इस मामले में मुख्यारोपी बाबू असगर अली पर पूर्व में आरोप तय हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर में दो साल से फरार हत्या का आरोपी नेपाली चौहान गिरफ्तार सोमवार को सफाई साक्ष्य पर सुनवाई थी, जो टल गई। अब 20 जुलाई को सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...