प्रयागराज, जुलाई 20 -- जीरो रोड निवासी अधिवक्ता विजय कुमार ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि सात जुलाई की रात एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर परिचित बताया और कहा कि वह उनके खाते में रुपये भेजवा रहा है, जिसे वह गूगल-पे के जरिए वापस कर दें। भरोसा कर उन्होंने तीन बार में कुल 80 हजार रुपये बताए गए यूपीआई नंबरों पर भेज दिए। बाद में पता चला कि उनके खाते में कोई रकम आई ही नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...