श्रावस्ती, मई 11 -- भिनगा,संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंत गांव में अधिवक्ता परिवार पर हुए हमले के विरोध में माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओ ने सोमवार से आन्दोलन शुरू कर दिया है। एफआईआर न दर्ज होने पर मंगलवार को अधिवक्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री सतीश कुमार मौर्य ने बताया कि ग्राम टंड़वा महंथ की अधिवक्ता प्रियंका मिश्रा व उनके ससुर पर रविवार को उनके गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की। इस घटना की तहरीर देने के बाद भी इकौना थाने में एफआईआर नहीं दर्ज की गई। इस पर प्रियंका मिश्रा ने अधिवक्ता संघ से न्याय दिलाने के लिए प्रतिवेदन दिया। प्रियंका मिश्रा की एफआईआर न लिखने के विरोध में सोमवार को माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौर...