गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता नीशू चंदपुरिया ने कार सवार युवकों पर अपहरण कर मारपीट, लूटपाट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में रवि, दीपक सिंह पांडा, सूरज सिंह बिष्ट और सुमित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि छह दिसम्बर की रात उनकी अधिवक्ता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के चलते उन्होंने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी थी। पकड़े गए आरोपियों के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...