प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- लालगंज। इलाके के जैनपुर निवासी अधिवक्ता आलोक कुमार शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने लालगंज बाजार निवासी ज्ञानचंद्र मोदनवाल, बेटे रजत व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 11 फरवरी को दोपहर वह खेत देखने गया था। रास्ते में आरोपियों ने रोककर मारपीट की। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...