बरेली, मई 18 -- नवाबगंज। मंदिर की दुकान को लेकर चल रहे विवाद में एक अधिवक्ता से दबंग दो लाख की रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी न देने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। कस्बे के अधिवक्ता प्रियाशंकर हनुमान गढ़ी मंदिर की एक दुकान के किरायेदार हैं। जिसका वह मंदिर के पुजारी को नियमित किराया देते हैं। उनका आरोप है कि कस्बे का एक दबंग मंदिर की संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है। वह उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रुपये न देने पर अपहरण कर हत्या करने की धमकी दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...