फिरोजाबाद, मार्च 22 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के अधिवक्ता को उसके ही मुवक्किल ने साथ गाली गलौज कर धमकी दी। अधिवक्ता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता अमन यादव ने 12 मार्च को दो आरोपी अनिल एवं सूरज निवासीगण पोप सिंह की ठार थाना नगला खंगर की जमानत कराई थी। अधिवक्ता ने आरोपियों से कहा कि समय पर अदालत में तारीख पर हाजिर होना होगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर सोनू पुत्र राजकुमार निवासी पोप सिंह की ठार थाना नगला खंगर ने सूरज से फोन छीनकर गाली गलौज करते हुए अधिवक्ता से कहा कि तुम्हे ही तारीख करनी पड़ेगी। दोनों तारीख पर नहीं आएंगे। आरोपी ने गाली गलौज करते हुएधमकी दी कि अगर रास्ते में मिल गया तो उसे और उसके बेटे को मार दूंगा। अधिवक्ता ने कहा कि आरोपी सोनू पर कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी तीन दिन तक अधिवक्ता को फोन पर धमका रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.