प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 11 -- कुंडा, संवाददाता। अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग लेकर मंगलवार को कुंडा तहसील परिसर में वकीलों ने विधेयक के समर्थन में आवाज बुलंद की। अधिवक्ता सुरक्षा की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। आल इंडिया रुरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश, दि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी की संयुक्त अगुवाई में वकीलों ने अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर कानून बनाए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की आम सभा में केंद्र सरकार से संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक पारित कराने की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि जनपद समेत प्रदेश, देश के कई हिस्सों में आए दिन अधिवक्ताओं पर प्राणघातक हमले हो रहे हैं। उन्होंने यूपी बार कौंसिल के आसन्न चुनाव म...