बलिया, जनवरी 7 -- बलिया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा प्रदेश की राजधानी लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा बुधवार की दोपहर जिले में एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय गेट पर पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी किया। इसके बाद सभा की। इस दौरान एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संसद के बजट सत्र में यदि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक केंद्र सरकार ने पारित नहीं कराया तो वकील दिल्ली मार्च करते हुए संसद भवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक में सुरक्षा के साथ वकीलों के लिए कैशलेस हेल्थ बीमा व बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन के प्राविधान भी शामिल है। उन्होंने दीवानी न्यायालय ...