प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश जूनियर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर देवधर तिवारी प्रदीप के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान उपाध्यक्ष जीतेन्द्र तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से लागू धारा बीएनएस 163 का पूर्ण पालन किया गया। संगठन ने सरकार से शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता अभिषेक त्रिपाठी, शिवम शुक्ला, रवि जायसवाल, अभिषेक पांडेय, आशीष यादव, रवि सिंह, नितेश यादव, राम लखन, सोनू पासी, विमलेश, अंकुर त्रिपाठी, अनुज यादव, ऋषभ, आशीष शुक्ला, कृष्णा मिश्रा, संदीप कुमार, रामचंद्र, ...