आगरा, दिसम्बर 15 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य बनाने की मांग को लेकर 25 जिलों में जनजोड़ो यात्रा के तहत आंदोलन चलाया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच की आयोजित बैठक में सहारनपुर मण्डल में निकलने वाली जन जोड़ो यात्रा की तिथि घोषित की गई। अध्यक्ष चौ. अजय सिंह ने बताया आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद मंडल के बाद यात्रा 19 दिसंबर को सहारनपुर मंडल पहुंचगी। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग दोहराई। इस दौरान जितेन्द्र फौजदार, गिर्राज सिंह, वीरेन्द्र फौजदार, फूल सिंह चौहान, पवन गुप्ता, मोहम्मद राजू अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...