नैनीताल, जनवरी 6 -- नैनीताल। अधिवक्ता सिद्धार्थ साह कल गुरुवार को सुबह 10:30 बजे नैनीताल हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर शपथ दिलाएंगे। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से इस आशय की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...