गाजीपुर, जनवरी 8 -- गाजीपुर। समाजवादी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर हुई। रमेश यादव को अधिवक्ता सभा का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ ही नवमनोनित जिला उपाध्यक्ष रणधीर, जिला सचिव रामाश्रय, रामबाबू , त्रिभुवन और‌ शिवम को मनोनयन पत्र दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही दौर में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम है। बैठक में आत्मा यादव, रामप्रताप यादव,शंकर यादव,जगत मोहन बिंद, मुन्ना, यशवंत, अवधेश आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...