बलिया, फरवरी 10 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरपुर तहसील परिसर मंगलवार को उस समय हंगामे का केंद्र बन गया, जब दूर-दराज से मुकदमों की पैरवी के लिए पहुंचे वादकारियों को यह जानकारी मिली कि अधिवक्ता संघ ने घंटी बजाकर न्यायालय कार्य नहीं करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। बिना किसी पूर्व सूचना के न्यायालय कार्य ठप होने से वादकारियों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने एसडीएम के साथ ही बार अध्यक्ष सुशील सिंह को पत्रक देकर अपनी नाराजगी जताई। वादकारियों का कहना था कि वे समय और धन खर्च कर न्याय की उम्मीद में तहसील पहुंचते हैं। यहां पहुंचने के बाद अधिवक्ताओं की हड़ताल या कार्य बहिष्कार की जानकारी मिलती है। इससे न केवल उनका समय और पैसा बर्बाद हो रहा है, बल्कि मुकदमों के निस्तारण में अनावश्यक देरी भी हो रही है। चेतावनी दी कि यदि इसी तरह बार-बार न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.