अयोध्या, दिसम्बर 25 -- अयोध्या संवाददाता। फ़ैजाबाद अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में 12 पदों के लिए कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। बुधवार को हुई नामांकन प्रपत्रों की जांच में सभी के पर्चे वैध पाए गए। वहीं किसी ने अपना नाम वापस लेने के लिए आवेदन नहीं किया। जिसके बाद चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया। मतदान छह जनवरी को आयोजित होना है। चुनाव प्रकिया के तहत गुरुवार को सुबह दस बजे से दोपहर बाद डेढ़ बजे तक नामांकन प्रपत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी पर्चे वैध मिले। नाम वापसी के लिए दोपहर बाद दो बजे से एक घंटे का समय तय किया गया था लेकिन किसी भी पद पर किसी दावेदार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम उपाध्याय व चुनाव अधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि पर्चों की जांच और नामा वापसी के बाद 45 दावेदार ...