औरंगाबाद, फरवरी 12 -- औरंगाबाद अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव यादव के निधन पर गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की और संचालन महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। सर्वप्रथम उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात उनकी आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता संघ ने एक धरोहर को दिया। वे औरंगाबाद जिले के अधिवक्ता समाज के अभिभावक थे। अधिवक्ता संघ में 2011-15 अध्यक्ष पद को सुशोभित किया। वर्तमान में वह एपीपी थे। उन्होंने 21 अप्रैल 1977 को वकालत शुरू की थी। 74 वर्ष की उम्र में इलाज के क्रम में बनारस में उसका निधन हो गया। उनके पुत्र विजय कुमार जिज्ञासु अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। इंद्रदेव यादव अधिवक्ता होने के साथ भाजपा से जुड़े रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.