बलरामपुर, अप्रैल 29 -- उतरौला, संवाददाता। अधिवक्ता संघ उतरौला की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दीवानी संघ भवन में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी शंभू लाल गुप्त ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर प्रह्लाद यादव, महामंत्री रविशंकर मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा, संयुक्त मंत्री बृजेश वर्मा, सर्वेश जायसवाल व सत्यदेव चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामशंकर मौर्य व उपकनिष्ठ उपाध्यक्ष मारुति नंदन मिश्र को भी दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों ने भी पदभार ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान, सुविधा और बार के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.