रुद्रपुर, जून 23 -- काशीपुर। उत्तराखंड रत्न एवं काशीपुर गौरव से सम्मानित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को उदयराज कॉलेज के प्रेक्षा ग्रह में स्व. पंडित किशोरी लाल गुड़िया स्वतंत्रता सेनानी के स्मृति सम्मान समारोह में समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे तथा सचिव यशवंत सिंह चौहान व समस्त कार्यकारिणी ने एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा को बधाई दी। बधाई देने वालों में उमेश जोशी एडवोकेट ,भास्कर त्यागी एडवोकेट, अनूप बिश्नोई एडवोकेट, सैयद आसिफअली एडवोकेट,देवांग मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...