लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम बाईपास स्थित मुर्गी फार्म के समीप शनिवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। छह की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक अधिवक्ता और व्यवसायी को रोककर उनकी बुलेट बाइक और नकद राशि लूट ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बियाडा निवासी व्यवसायी सुमन कुमार और हसनपुर दुर्गा स्थान निवासी अधिवक्ता रविंद्र कुमार उर्फ मंटू पिता-बिनोद सिंह जखोर गांव में आयोजित तिलक फलदान कार्यक्रम में शामिल होकर बुलेट बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे अशोक धाम बाईपास सड़क के पास मुर्गी फार्म के निकट पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। सभी अपराधियों के हाथ में पिस्तौल थी। अपराधियों ने पहले दोनों को रोककर पिस...