सोनभद्र, मई 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एवं संयुक मंत्री प्रशासन संतोष सिंह पटेल के कुशल नेतृत्व में कचहरी परिसर में फर्जी अधिवक्ता जो बिना डिग्री के है और अधिवक्ता के भेष में कचहरी परिसर में घूम कर वादकारियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार और वकालत पेशा को कलंकित करते है। ऐसे फर्जी अधिवक्ता एवं फर्जी मुंशी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गय, जिसमें कई लड़के जो अभी कानून की पढ़ाई कर रहे है वो भी अधिवक्ता ड्रेस में दिखे और कुछ बिना रजिस्ट्रेशन के भी मिले। इस दौरान शुक्रवार को सभी अनाअधिकृत को स्पष्ट चेतावनी के साथ छोड़ा गया, वही दोबारा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। परिसर में कुछ दलाल जो हमेशा वादकारियों के धन का शोषण करते है...