गंगापार, जून 23 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अधिवक्ता लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं इनसे समाज को बहुत आस रहती है कि ये न्यायालय के साथ ही समाज में भी न्यायिक व्यवस्था को अक्षुण बनाने का कार्य करेंगे। चूंकि बार एसोसिएशन इन्ही बुद्धिजीवी तबके का प्रतिनिधि होता हैं तो इनकी नैतिक जिम्मेदारी हैं कि बार और बेंच में सामंजस्य स्थापित करते हुए न्यायिक कार्य में रत रहें। उक्त बातें फूलपुर तहसील परिसर में नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए फूलपुर सांसद प्रवीण सिंह पटेल ने कही।पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने कहा कि फूलपुर तहसील जनपद की प्राचीन तहसीलों में से एक है, यहां का बार एसोसिएशन सदैव से सकारात्मक कार्यों के लिए जाना जाता है, उक्त परंपरा को वर्तमान कार्यकारिणी निश्चित तौर पर आगे बढ़ाएगी। ...