गोपालगंज, जनवरी 9 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। गोपालगंज अधिवक्ता लिपिक संघ के चुनाव का बिगुल शुक्रवार को बज गया। आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई जो 15 जनवरी तक चलेगी। स्क्रूटनी और नाम वापसी की तिथि 16 से 17 जनवरी तक रखा गया है। यदि आवश्यक हुआ तो 22 जनवरी को मतदान होगा। चुनाव पदाधिकारी कंचन सिंह ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए अनिल तिवारी और महासचिव पद के लिए श्रीकांत पर्वत ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। उन्होंने बताया कि कल 12 पदों के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव तथा कोषाध्यक्ष के एक एक पद तथा कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए चुनाव हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...