उरई, जनवरी 22 -- आटा, संवाददाता। टोल टैक्स को लेकर अधिवक्ता लिखी गाड़ियों से पहुंचे लोगों और टोल कर्मियों के बीच बुधवार शाम आटा टोल प्लाजा पर जमकर झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने बूम को हटाकर गाड़ी जबरन निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विवाद में शामिल लोग टोल प्लाजा से निकल चुके थे। बुधवार शाम को अधिवक्ता लिखी चार गाड़ियां नेशनल हाईवे के आटा टोल प्लाजा पर पहुंचीं, जहां टोल कर्मियों द्वारा टोल टैक्स मांगे जाने पर गाड़ी सवारों ने भुगतान से इनकार कर दिया। उन्होंने स्वयं को बारा टोल का हवाला देते हुए टोल मुक्त बताते हुए गाड़ियां निकालने की जिद पकड़ ली। इसी बात को लेकर टोल कर्मियों और गाड़ी सवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा टोल बूम...