रांची, अक्टूबर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट की युवा अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हाईकोर्ट ने जांच को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती की ओर से दायर क्रिमिनल रिट पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने वर्तमान जांच अधिकारी (आईओ) को बदलकर डीएसपी रैंक के अधिकारी से मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने अदालत के इस निर्देश का पालन करने पर सहमति जताई। मामले में अगली सुनवाई दो नवंबर को होगी। मृतका के परिजनों की ओर से हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार के साथ अधिवक्ता विकास कुमार और अंशु कुमारी ने पक्ष रखा। अनुष्का चक्रवर्ती का शव हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली क...