रांची, अप्रैल 27 -- रांची। झारखंड अधिवक्ता मंच के बैनर तले बीके राय के निधन पर आयोजित शोक सभा में उनके मिलनसार स्वभाव और अधिवक्ता कल्याण के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। मंच के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जाना अधिवक्ता समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर रोहण ठाकुर, सच्चिदानंद कुमार, अजय कुमार और रेजिस रुंडा समेत कई अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- झारखंड स्टेट बर काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य मीरा कुमारी का साहिबगंज में स्वागत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...