मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- अधिवक्ता धनप्रकाश गंगानिया के खिलाफ भगवान श्रीराम का चित्र फाड़ने तथा भगवान श्रीराम जी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करके सनातन धर्मप्रेमियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने तथा एसडीएम के द्वारा रविवार को आरोपी अधिवक्ता को जेल भेजने को लेकर बार एसोसिएशन के कुछ अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। सोमवार को गुस्साएं अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय की तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय की भी तालाबंदी कर दी थी। धरने पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार के साथ भी अधिवक्ताओं की नोंकझोंक हो गई। बामुश्किल मामला शांत हुआ। इस मामले को लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता दो गुटों में बंट गए हैं। श्री ज्ञानेश्वर सेवादल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भैय्या वाल्म...