नैनीताल, अप्रैल 29 -- नैनीताल। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सांसद अजय भट्ट ने भी भाकुनी के निधन पर दुख व्यक्त किया। शोकसभा में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, मनीष मोहन जोशी, ज्योति प्रकाश बोरा, भगवत प्रसाद, अखिल साह, अशोक मौलखी, सोहन तिवाड़ी, दीपक रुवाली, कैलाश जोशी, नवीन कुमार, पप्पू आर्या, चंद्रकांत बहुगुणा, गायत्री सुयाल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...