गाजीपुर, अप्रैल 18 -- जखनिया। स्थानीय तहसील में शुक्रवार को दी बार एशोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष रामदुलार राम एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं के ऊपर हो रहे आए दिन हमले को देखते हुए एक दिन न्यायिक कार्य से बिरत रहने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष रामदुलार राम ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू न करने से क्षुब्ध होकर सभी अधिवक्ताओं ने सरकार की निंदा की है। साथ ही एक्ट लागू करने के लिए सरकार के नाम एक पत्रक उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को सौंपा है। इस मौके पर एडवोकेट नेसार अहमद, रजनीकांत पाडे, विनोद सिंह, आशीष कुमार, सतीश श्रीवास्तव रहे। यह भी पढ़ें- तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...