अधिवक्ता पर हमले में विवेचक से रिपोर्ट तलब
सुल्तानपुर, जुलाई 4 -- सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित लक्ष्मी होटल में हुए विवाद के बाद अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह और दो अन्य पर जानलेवा हमले के मामले में लचर कार्रवाई की शिकायत पर सीजेएम नवनीत सिंह ने विवेचक से रिपोर्ट तलब की है। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने मॉनिटरिंग याचिका दाखिल कर पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। हालांकि 22 जून की घटना में अब तक होटल मालिक समेत छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। आरोपी होटल संचालक पूरन पोपटानी और हर्षित पोपटानी की जमानतों पर सेशन कोर्ट में सुनवाई आठ जुलाई को नियत है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दबंगों ने अधिवक्ता पर किया हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.