गोरखपुर, जून 14 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के बेलाकांट गांव में एक अधिवक्ता के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलाकांटा गांव निवासी अधिवक्ता गजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के छोटू उर्फ जितेन्द्र और गोरख अक्सर शराब के नशे में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। 12 जून की शाम करीब सात बजे दोनों उनके दरवाजे पर गाली-गलौज कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट में तीन नामजद दो अज्ञात पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...