गंगापार, मई 17 -- बारात से घर लौट रहे अधिवक्ता पर हमला करने वाले दो लोगों व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। अधिवक्ता सूरज सिंह निवासी पूरेखगन थाना घूरपुर ने पुलिस को बताया कि वह 12 मई को सिगटी गांव की बारात में शामिल होने के बाद कार से घर लौट रहे थे, रात एक बजे के लगभग गांव से बाहर लोग घात लगाए बैठे थे, उनके पहुंचते ही वाहन के सामने खड़े हो गए और उतार जमकर मारा पीटा। इस घटना में उसे गंभीर चोटें आई, मोबाइल को तोड़ डाला। अधिवक्ता ने बताया कि इस घटना में अन्य गांव के निवासी भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...